पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता: अंतर- सदनीय हिंदी नाटिका प्रतियोगिता

विद्यालय में आज अंतर- सदनीय हिंदी नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी परिसर में एकत्र होकर इसका आनंद लेने के लिए उत्साहित थे। इस वर्ष का विषय “पर्यावरण बचाओ” था, जो आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को दर्शाता है – हमारे पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण। विद्यार्थियों ने अपनी नाटिकाओं के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमारी धरती, हमारे पर्यावरण की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।

इसके जरिए उन्होंने स्पष्ट किया कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। हम सभी प्रस्तुतियों के लिए भाग लेने वाले सभी छात्रों और उनके मार्गदर्शकों को धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि यह प्रतियोगिता हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक जागरूक बनाएगी। हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि हम पर्यावरण की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Similar Posts